फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Will dream on

सपने को लगेंगे पर

Mon, 15 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 15 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will dream on

आदर्श नगर पंचायत तालग्राम में प्रधानमंत्री की ओर से

विज्ञापन
चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए नगर पंचायत को क्लीन एंड ग्रीन की तर्ज पर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। कस्बे के हर वार्ड में मोबाइल मूत्रालय और शौचालय स्थापित करने का सपना संजोया गया है।

इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर सरकारी और गैर सरकारी समेत सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भी ये मोबाइल शौचालय और मूत्रालय भेजे जाएंगे। निजी कार्यक्रमों के लिए लोग इन मोबाइल शौचालय और मूत्रालय का किराया देकर इन्हें ले सकेंगे। इन मोबाइल शौचालय और मूत्रालय में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी।

इतना ही नहीं रोशनी के लिए मोबाइल शौचालय और मूत्रालय के अंदर सौर ऊर्जा से चालित लाइटों का भी बंदोबस्त किया जाएगा। इसके अलावा एक स्थान से दूसरे स्थान में ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए कहीं भी लाया ले जाया जा सकेगा। फिलहाल जनपद में यह योजना सिर्फ तालग्राम ब्लाक क्षेत्र में ही साकार करने की पहल हुई है।

इस बाबत तालग्राम नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवमोहन सिंह का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की सभा, बैठक, रामलीला, भागवत कथा और जुलूस आदि के अलावा शादी, बारात, तेरहवीं संस्कार, जन्मदिवस समारोह समेत निजी कार्यक्रमों में प्रयोग के बाद कर्मचारी इन्हें वापस लेकर नगर पंचायत पहुंचाएंगे।

बताया कि निजी कार्यक्रम के लिए आने-जाने का किराया और सफाई कर्मचारी का पारिश्रमिक भी देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल किराया अभी निश्चित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि शौचालय अभी प्रयोग के तौर पर सिर्फ एक खरीदा जाएगा। इसे ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए मौके पर पहुंचाया जाएगा।

इसकी देखरेख के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बताया कि प्रयोग अगर सफल रहा तो बड़े पैमाने पर मोबाइल टायलेट खरीदे जाएंगे। फिलहाल इस हाईटेक स्कीम से ग्रामीण क्षेत्रों को इससे अलग रखा गया है। उधर, जिला पंचायत राज विभाग के वरिष्ठ लिपिक गंगाराम का कहना है कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छ शौचालय बनाने की योजना अभी नहीं आई है।

मौजूदा समय में गांवों में पक्के और स्थायी शौचालय बनाने के लिए ही बजट मिला है। यदि नगर पंचायत स्तर पर शुरू किया जाने वाला मोबाइल टायलेट व मूत्रालय का प्रयोग सफल रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed