फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Will be completed in seven rounds counting area

सात चक्रों में पूरी होगी क्षेत्र की मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will be completed in seven rounds counting area

डीएन इंटर कालेज में 13 दिसंबर से शुरू होने जा रही

विज्ञापन
मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना डीएन कालेज हाल के अलावा चार अन्य कक्षों में की जाएगी। काउंटिंग के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 13 टेबलें लगाई जाएंगी। सात चक्रों में 90 ग्राम पंचायतों की मतगणना का काम निपटाया जाएगा।

उधर, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सात पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दो कर्मचारी फायर सर्विस के भी लगाए गए हैं। उमर्दा बीडीओ रामउदरेज यादव व निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी। इसके लिए हाल व चार अन्य कक्षों में बैरीकेडिंग की व्यवस्था कराई जा रही है।

बैरीकेडिंग मतगणना की टेबिल से दो मीटर की दूरी पर की जा रही है। उमर्दा ब्लाक में 13 न्याय पंचायतें हैं। न्याय पंचायत स्तर पर ही टेबलें लगाई जा रही हैं। हर टेबल पर एआरओ समेत चार मतगणना कर्मी तैनात रहेंगे। दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही ह्रै।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार की देर रात तक सभी 90 ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित करा दिए जाएंगे। उधर, डीएन इंटरकालेज के विशाल हाल से लगे दो कक्षों को स्ट्रांग रूम में तब्दील किया गया है। इन्हीं कक्षों में 326 मतपेटियों को क्रमवार रखा गया है।

मतपेटियों की सुरक्षा के लिए दरोगा नरसिंह यादव के नेतृत्व में सिपाही श्यामवीर सिंह, बुद्ध सिंह, नीलेश व एक दीवान सुरेंद्र कुमार, होमगार्ड विजय कुमार व संतोष कुमार के अलावा फायर सर्विस के लीडिंग फायरमैन कृष्ण बिहारी शुक्ला व फायरमैन रामनरेश पाल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी मुस्तैदी से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed