{"_id":"662c08e5654b32a5e5054d74","slug":"wife-in-front-of-mp-his-son-clapped-in-front-of-former-mp-kannauj-news-c-214-1-knj1003-112446-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सांसद के सामने पत्नी, पूर्व सांसद के सामने उनके पुत्र ने ठोकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सांसद के सामने पत्नी, पूर्व सांसद के सामने उनके पुत्र ने ठोकी ताल
विज्ञापन
कन्नौज। यह अलग बात है कि कन्नौज संसदीय सीट के लिए उम्मीदवारों की असली तस्वीर 29 अप्रैल को नाम वापसी के बाद साफ होगी। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिन उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए हैं, उनकी तस्वीर सामने आने के बाद कई दिलचस्पी बातें सामने आई हैं। इसमें भाजपा के सांसद सुब्रत पाठक के सामने उनकी पत्नी तो भाजपा के ही राज्यसभा सांसद रहे रामबक्श वर्मा के सामने उनके पुत्र ने ताल ठोक रखी है। अब यह अपनी दावेदारी बरकरार रखेंगे या नहीं, यह तस्वीर 29 अप्रैल को ही साफ हो सकेगी। तब तक सियासी गलियारों में इसे लेकर अलग ही चर्चा चल रही है। लोगों का यही कहना है कि एक-दूसरे के सामने ताल ठोकने वाले यह उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए 29 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।
सुब्रत भाजपा उम्मीदवार, पत्नी नेहा निर्दलीय
कन्नौज संसदीय से चौथी बार उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के सुब्रत पाठक लगातार दूसरी जीत के लिए फिर से मैदान में हैं। उनका नामांकन पत्र सही पाया गया है। उनकी पत्नी नेहा पाठक ने भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा किया था। उनका पर्चा भी सही पाया गया है। नेहा पाठक तो सुब्रत पाठक के नामांकन के दौरान साथ ही रही थीं। माना यही जा रहा है कि किसी गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर ही पत्नी ने नामांकन कराया था। लेकिन तस्वीर तब साफ होगी, जब वह अपना नामांकन पत्र वापस लेंगी। तब तक तो वह भी अपने पति की ही तरह उम्मीदवार हैं ही।
रामबक्श वर्मा और पुत्र आलोक एक ही पार्टी से उम्मीदवार
कभी भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार रहे रामबक्श वर्मा राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। इस बार वह राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके पुत्र आलोक वर्मा भी इसी पार्टी से दावेदार हैं। दोनों का ही नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाया गया है। चर्चा है कि दोनों में से कोई एक अपनी दावेदारी वापस ले सकता है। जब तक ऐसा नहीं होता है तो लोगों के बीच पिता-पुत्र की दावेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है। रामबक्श वर्मा विधानसभा चुनाव के दौरान सपा में शामिल हुए थे। हालांकि उनके पुत्र बसपा के टिकट से फर्रुखाबाद के भोजपुर सीट से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
अब जरा इधर नजर डालिए। कन्नौज सदर सीट से विधायक रहे कल्यान सिंह दोहरे सपा के पुराने नेता हैं। वह इस बार सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के प्रस्तावक भी हैं। जबकि उनके पुत्र एड. भानू प्रताप सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। उनकी दावेदारी का पर्चा जांच के दौरान सही पाया गया है। ऐसे में उनकी दावेदारी भी लोगों के बीच चर्चा में है।
पिता भाजपा नेता, पुत्र ने निर्दलीय ठोकी ताल
भाजपा के नेता आरएस कठेरिया पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पसीना बहा रहे हैं। वह पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके पुत्र राज कठेरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करा रखा है। वह पहले भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उसका पर्चा सही पाया गया है।