{"_id":"dd7660c26908d673746b98dd5b0c05c4","slug":"wife-arrested-with-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पत्नी प्रेमी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पत्नी प्रेमी समेत गिरफ्तार
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ठठिया क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों में बाधक बने पति को दोनों ने मौत के घाट उतार दिया था। मंगलवार को एसपी ने मामले का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि भुलभुलियापुर निवासी प्रवीण कुमार की हत्या 19 जून की रात कर दी गई थी। घर में मौजूद उसकी पत्नी भी फरार हो गई थी। मृतक के भाई ने मामले में उमा व उसके मायकेवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि घटना का मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को सौंपी गईं थी।
मंगलवार को पुलिस टीम ने बेहटा पुल के पास से उमा और उसके प्रेमी राजू पुत्र झब्बू निवासी गोपीपुर थाना धमकटा जनपद संतकबीरनगर हाल निवासी राहुल ब्रिक फील्ड थाना बिठूर कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि राजू के साथ उमा के करीब दो वर्ष पहले से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर आए दिन पति व पत्नी के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन
घटना के दिन राजू भी घर में मौजूद था। विवाद शुरू हुआ तो राजू और उमा ने मिलकर शराब के नशे में धुत प्रवीण को दबोच लिया और कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर के पिछवाड़े से निकलकर दोनों फरार हो गए।
महिला बोली, राजू निर्दोष
पति की हत्या में नामजद उमा ने कहा कि इस केस में राजू को निर्दोष फंसाया गया है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। प्रवीण शराब के नशे में आए दिन घर में मारपीट करता था। घटना वाले दिन वह शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा। इसी बीच उसके हाथ में कुल्हाड़ी आ गई तो वह उसे मारने के लिए दौड़ा। नशे में होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और कुल्हाड़ी हाथ से छूट गई। उसी बीच मौका पाकर उसने कुल्हाड़ी उठाई और गुस्से में आकर पति पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई तो वह घबड़ाकर घर छोड़कर चली गई।