फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Where did 90 lakhs be spent, no one could tell

कहां खपाए 90 लाख, नहीं बता पाया कोई

Sun, 05 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Where did 90 lakhs be spent, no one could tell
गोशाला का निरीक्षण करते निदेशक। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। गोशालाओं की हकीकत जानने आए पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) को जिले में करीब 90 लाख रुपये के उपभोग का प्रमाण पत्र नहीं मिला। बजट खपाने की बाबत कोई जानकारी नहीं दे सका। डिप्टी सीवीओ के उपभोग प्रमाण पत्र मिलना बाकी होने की जानकारी पर निदेशक नाराज हो उठे। उन्होंने अस्थायी गोशाला की हकीकत परखी। कहा कि गोबर और गोमूत्र से जीवामृत तैयार कर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का काम करें।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसके मलिक ने अस्थायी गोशाला पहुंच कर गोवंशों की भरण पोषण की धनराशि और अन्य व्यवस्था के बारे में खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली। लंबित यूसी( उपभोग प्रमाण पत्र) के बारे में पूछा। उपमुख्य जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय शाल्या ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों को वितरित धनराशि के मुताबिक 9038783 रुपये का उपभोग प्रमाण पत्र प्राप्त होना बाकी है। इस पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गोवंशों के भरण पोषण के लिए दो माह तक भूसा संरक्षण करने के निर्देश दिए। गोआश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने के लिए गोबर और गोमूत्र से जीवामृत बनाने पर जोर दिया। बताया कि इसके लगातार प्रयोग से ऊसर भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। आश्रय स्थलों के गोबर से गोबर ब्लॉक, प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर गोबर के गमलों का उत्पादन भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed