{"_id":"6906536534c199fba3085417","slug":"when-the-young-man-did-not-get-the-money-the-video-of-the-rape-went-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139533-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रुपये न मिलने पर युवक ने वायरल किया कुकर्म का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रुपये न मिलने पर युवक ने वायरल किया कुकर्म का वीडियो
विज्ञापन
चपुन्ना। एक निजी गेस्ट हाउस में छात्र के साथ कुकर्म करते अधेड़ का गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना लिया। तीन माह से वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर युवक अधेड़ व छात्र से रुपये की मांग कर रहा था। इस बीच कई बार पंचायतें भी हुईं। रुपये न मिलने से नाराज युवक ने शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल पर अधेड़ का छात्र के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। छात्र के पिता की तहरीर पर कुकर्म करने वाले अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जांच में वीडियो तीन माह पहले का बताया जा रहा है। कुकर्म के समय वीडियो बनाने वाले युवक का नाम तहरीर में शामिल नहीं किया गया है और न ही छात्र के पिता ने ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। एएसपी अजय कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।