{"_id":"644c0e3c56f3420fc503fc34","slug":"wheat-will-be-procured-from-traders-on-commission-kannauj-news-c-12-1-knp1024-206534-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कमीशन पर व्यापारियों से कराई जाएगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कमीशन पर व्यापारियों से कराई जाएगी गेहूं खरीद
Fri, 28 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। गेहूं खरीद केंद्रों पर कम खरीद होते देख विपणन अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापारियों से कमीशन पर खरीद कराने का मसौदा तैयार किया है। अधिकारियों ने खरीद में तेजी लाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ओमप्रकाश चंद्र ने व्यापारियों के साथ बैठक की। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि कम खरीद होने वाली जगहों पर व्यापारियों से भी गेहूं की खरीद कराई जाएगी, जिसके लिए शासन से निर्धारित कमीशन व्यापारियों को दिया जाएगा। विपणन अधिकारियों ने व्यापारियों से सरकारी खरीद में सहयोग की अपील की। इस मौके पर मंडी सचिव बृजभान, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, आशू गुप्ता, विशाल गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, नईम खां व प्रियांशु अग्निहोत्री समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --