{"_id":"69cd60de35d91934f508af9d","slug":"wheat-crop-burnt-to-ashes-by-spark-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146945-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
सौरिख। ठेकेदार की लापरवाही से गेहूं की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बुधवार को पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
थाना सकरावा क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास मैनपुरी से गारा (प्रयागराज) तक बनाई गई हाईटेंशन लाइन पर ठेकेदार द्वारा खंभों के नीचे लगे बोल्ट काटने और वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे कटर से निकली चिंगारी पास में खड़ी सर्वेश गुप्ता की गेहूं की फसल पर जा गिरी। अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद ठेकेदार और उसके कर्मचारी मौके से भाग गए।
खेतों से उठता धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ों की डालियों व मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक चार बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं दी है।