फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Went to meet girlfriend, returned married

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़ा, कराई गई शादी

Sat, 10 Sep 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Went to meet girlfriend, returned married
इंदरगढ़(कन्नौज) चोरी-छिपे रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी के परिजनों को मौके पर बुलाकर गांव के मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। उधर, सोशल साइट पर प्रेमी-युगल का वीडियो वायरल है। इससे अनोखी शादी की चर्चाएं भी तेज है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदैयापुर निवासी किसान फूलसिंह की बेटी पुष्पा की छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के विजय नगला गांव में ससुराल है। तीन साल पहले फूल सिंह की छोटी बेटी आरती देवी (32) बहन के गांव गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले राजीव कुमार (25) से जान-पहचान हो गई। मोबाइल पर दोनों के बीच बातचीत होनी लगी और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। शुक्रवार की रात 11 बजे राजीव कुमार चोरी छिपे आरती देवी से मिलने आया था। तभी आरती के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद फोन कर राजीव के परिजनों को सूचना देकर गांव बुला लिया। शनिवार सुबह 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में राजीव कुमार की आरती देवी के साथ शादी करा दी। दोनों ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया। राजीव ने आरती की मांग भरकर पत्नी स्वीकार की। इसके बाद आरती देवी की राजीव के साथ विदा कर दिया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं। परिजनों की सहमति के बाद शादी हुई है।
विज्ञापन

-------------------
ग्रामीण पिटाई करने पर थे अमादा, आरती ने की मिन्नतें
रात के अंधेरे में परिजनों और ग्रामीणों ने चोर समझ कर राजीव कुमार को पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीण राजीव कुमार को पीटने पर आमादा हो गए। यह सुनकर आरती अपने को रोक नहीं पाई और चीख-चीख कर प्रेम-प्रसंग को सार्वजनिक कर राजीव को छोड़ने की मिन्नतें करने लगी। दोनों जब साथ जीने और मरने की बात कहने लगे, तो आरती के परिजनों और ग्रामीणों ने शादी करने का ही रास्ता बेहतर समझा और शादी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed