फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Welcome to visit the flower vase rain

कई स्थानों पर लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Mon, 25 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Mon, 25 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Welcome to visit the flower vase rain

नगर में रविवार को निकाली गई कलश यात्रा का कई जगहों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। बैंडबाजा के साथ निकाली गई यात्रा पूरे नगर में घूमने के बाद तिर्वा रोड पर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

विज्ञापन


कसबे के तिर्वा रोड पर शुरु होने वाली कथा व सत्संग कार्यक्रम को लेकर महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण किए। सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली।

स्थानीय  तिराहा पर संतोषी माता मंदिर में सैकड़ों महिलाओं ने एकत्र होकर पूजा अर्चना की। पूजन के बाद बैंडबाजा के साथ शुरु हई कलश यात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जीटी रोड पूर्वी रेलवे क्रासिंग होते हुए कथा स्थल पर पहुंचने के बाद यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे।
ऋषिकेश से आए कथा वाचक भोलेनाथ, कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप गुप्ता, निर्मल गुप्ता, अशोक गुप्ता, श्याम, विनोद आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कसबा चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सकरवारा बगुलिहाई में प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। चित्रकूट से आए भगवताचार्य लक्ष्मणदास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर सखा सुदामा, कंस वध का मार्मिक वर्णन किया। इसे सुनकर भक्तगण भाव-विहोर हो गए।


गोवर्धन पूजा कराकर इंद्र के घमंड चूर करने का वर्णन सुनकर भक्तों ने जयकारे लगाए। कथा का रसापान देरशाम तक चलता रहा।

आयोजक व ग्रामप्रधान मीना देवी ने बताया कि देररात हवन-पूजन व सुबह भंडारे के आयोजन के उपरांत श्रीमदभागवत कथा का समापन हो जाएगा। इस मौके पर श्यामानंद मिश्रा, मोहनानंद मिश्रा, ताहपुर प्रधान स्नेहलता, भवानी सराय की प्रधान सुधा देवी, पूर्व प्रधान शिवराज पटेल, डा. श्याम सिंह, डा. संतोष कटियार, रामरूप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed