फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather took a turn, OPD reached 497

Kannauj News: मौसम ने ली करवट, ओपीडी पहुंची 497

Wed, 14 Feb 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 14 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, OPD reached 497
फोटो :03: टोकन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

फोटो :04: पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

जिला अस्पताल में बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। एलर्जी (खांसी-जुकाम व बुखार) की चपेट में आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 600 मरीजाें ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया था। वहीं मंगलवार को 497 मरीज डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पहुंचे। फिजीशियन विभाग में सबसे अधिक मरीजों की संख्या रही। इसके अलावा जिले के प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में भी काफी संख्या में एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं।

फिजीशियन डॉ. भूपेश कुमार ने बताया कि एलर्जी का मुख्य कारण बदलता मौसम व धूल-मिट्टी है। इस कारण मरीज भी बढ़ रहे हैं। मौसम जब बदलता है तब लापरवाही के कारण लोग बीमार होते हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि दिन के समय धूप खिलने के कारण तापमान अधिक रहता है। जो गर्मी का अहसास करवाता है। वहीं रात के समय तापमान कम रहता है और अभी भी सर्दी का असर है। लोग मास्क लगाकर व धूल के माहौल से दूर रहकर इससे बच सकते हैं। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखना चाहिए और हेल्दी खाना लें।
विज्ञापन


बदलते मौसम में सांस के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। दिन में चलने वाली तेज हवा के कारण वातावरण में धूल के कण बढ़ गए हैं। सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ाने का काम करेंगे। इसलिए जो लोग सांस के मरीज हैं वे मास्क आदि का प्रयोग करके धूप से दूर रहें। साथ ही जो स्वस्थ हैं वह भी अपना बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु का कहना है कि बदलते मौसम के कारण एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। हर रोज 40 अधिक मरीज खांसी-जुकाम व सामान्य बुखार के होते हैं। लोगों को खुद सेहत का ध्यान रखना होगा। अगर बीमार हो जाएं तो तुरंत डॉक्टर से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed