फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather hit: the heat increased in the district hospital

मौसम की मार: जिला अस्पताल में गहमागहमी बढ़ी

Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Weather hit: the heat increased in the district hospital
कन्नौज। इन दिनों अस्पतालों में खासकर जिला अस्पताल में गहमागहमी बढ़ गई है। नौबत यह है कि मरीजों या उनके तीमारदारों को बैठने की जगह भी नहीं मिल रही है। जगह कम होने पर लोग फर्श पर ही बैठ रहे हैं। मंगलवार को कई मरीज ही जगह कम पड़ने से फर्श पर लेटे हुए दिखे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मौसम में बदलाव के बाद से तापमान में इजाफा होने लगा है। रात में तापमान का ग्राफ लुढ़कने और दिन में धूप के तीखापन से बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। मौसम में हो रहे बदलाव का सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। अस्पताल में उमड़ने वाली भीड़ बता रही है। जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ओपीडी में 528 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। यह संख्या पिछले एक पखवाड़े में सबसे अधिक है। अमूमन यहां एक दिन में 300 के आसपास ही नए मरीज आते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से गहमागहमी की नौबत आ गई। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर डॉक्टर के केबिन के बाहर लगी लाइन का इंतजार करते हुए कई मरीज फर्श पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

-------------
इन्फ्लुएंजा वायरस की दशहत
मौसमी की चपेट में आकर बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों में बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत अधिक है। ज्यादा पाई गई। ऐसे मरीजों के गले में खराश पड़ने और पानी पीने में परेेशानी की शिकायत सामने आई। उनमें कुछ को इस बात की आशंका रही कि कहीं इन्फ्लुएंजा की गिरफ्त में तो नहीं है। हालांकि जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। संक्रामक मामले ही ज्यादा रहे। जिला अस्पताल के डॉ. सैय्यद सलमान ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव से बीमारियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बच्चों में सांस लेने की परेेशानी
बुखार ने बच्चों को भी गिरफ्त में ले रखा है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या भी ज्यादा रही। कुछ बच्चों को तो बुखार बढ़ने पर भर्ती करने की नौबत आ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed