फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   We keep India in our heartbeat

... हम अपने दिल की धड़कन में हिंदुस्तान रखते हैं

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
We keep India in our heartbeat
सिकंदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव महापर्व पर आत्मा प्रकाश बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कानपुर के कवि आलम सुल्तानपुरी ने चमन में फूल हैं कितने सभी से प्यार करते हैं, जहां हम गीता रखते हैं, वहीं कुरान रखते हैं, हमारे सामने आतंक का तुम नाम मत लेना, हम अपने दिल की हर धड़कन में हिंदुस्तान रखते हैं, सुनाकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कायमगंज के कवि देवेश दीक्षित ने वो रवानी नहीं है किसी काम की, वह कहानी नहीं है किसी काम की, काम आए नहीं जो वतन के लिए, वह जवानी नहीं है किसी काम की सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया। इसके अलावा संतोष पांडेय फर्रुखाबाद, बलराम श्रीवास्तव मैनपुरी, सुरेश फक्कड़ उन्नाव, डा. विनय उन्नाव, सृजन शुक्ला लखनऊ, स्मृति अग्निहोत्री फतेहगढ़ ने भी कविता पाठ किया।
विज्ञापन

इससे पहले चेयरमैन उर्वशी दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। वरिष्ठ कवि ओमप्रकाश शुक्ला के संचालन में आयोजन में योगेंद्र शुक्ला ने सभी कवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संजीव शुक्ला जनसेवक, देवप्रकाश पॉलीवाल, आशीष द्विवेदी, रामजी गुप्ता, श्यामू शुक्ला, बबलू सैनी, सतपाल यादव, सुनील दुबे, विजय शुक्ला, अमित सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed