फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Waving the religious flag, a grand Kalash procession was taken out

Kannauj News: धर्म ध्वजा लहराकर, निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 02 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Waving the religious flag, a grand Kalash procession was taken out
तालग्राम। कस्बा के मोहल्ला नक्कालान ठकुराना में बरम देव स्थल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा गाजे-बाजे, धर्म ध्वजा लहराते हुए निकाली गई। कस्बा के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा पंडाल पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन



आचार्य कौशल द्विवेदी ने मंत्रोचारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में धर्म ध्वजा लहराते हुए परीक्षित बने आशाराम अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ सिर पर पोथी धारण कर आगे-आगे चल रहे थे। साथ ही महिलाएं व बेटियां अपने-अपने सिरों पर सजे हुए कलश धारण कर चल रहीं थीं। लोग जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कस्बा के नौसारा, शिवालय, पंतवारी समेत आदि धार्मिक स्थलों व मार्गों का भ्रमण कर कथा पंडाल समापन हुई। आचार्य ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से कथा सुनाई। इस मौके पर कुसुम चौहान, आकांक्षा चौरसिया, मधुवन मिश्रा, अनिल मिश्रा, सुधांशु, हिमांशु भदौरिया, अशोक यादव, सुभाष चंद्र, राजेश कुमार, राजू ठाकुर, अंकित आदि लोग मौजूद रहे। कथा का पूर्ण समापन सात व विशाल भंडारा आठ जनवरी को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed