{"_id":"58fba1114f1c1be32c8b45da","slug":"water-crisis-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में पानी का संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालग्राम के कस्बा सीएचसी में दो पानी की टंकी शोपीस बनी हैं। मरीज व तीमारदार पानी के लिए परेशान हैं। वहीं चिकित्साधिकारी के आवास में लगा हैंडपंप भी खराब है।
विज्ञापन
ग्रामीण इंद्रजीत, रामआसरे, सोबरन, सेवाराम आदि का कहना है कि सीएचसी में जलापूर्ति के लिए दो टंकियां बनी हैं। एक टंकी का सबमर्सिबल दो साल से अधिक समय से खराब चल रहा है। दूसरी टंकी की मोटर भी महीनों से फुंकी पड़ी है। रोगियों व उनके साथ आने वाले तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई बार प्रभारी चिकित्साधिकारी से समस्या समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक खराबी दूर नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
वहीं, अस्पताल में पानी की सप्लाई के लिए लगी टोटियां कई साल पहले चोरी हो जाने के बाद अभी भी खुली पड़ी हैं। अस्पताल परिसर में प्रभारी डाक्टर के आवास के पास लगा हैंडपंप भी सालों से खराब है। कस्बा के सभासद संजीव कुमार ने अस्पताल में पानी के संकट को देखते हुए उच्चाधिकारियों से पानी की टंकी शीघ्र ठीक कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
वर्जन
मोटर ठीक कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। स्वयं फुुंके मोटर खुलवा रहा हूं। शीघ्र ठीक कराने का प्रयास होगा। - डा. अजय यादव (एमओआईसी, तालग्राम)