फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warranty ran away after seeing the police, inspector got hurt

Kannauj News: पुलिस को देख भागा वारंटी, दरोगा को लगी चोट

Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Warranty ran away after seeing the police, inspector got hurt
तिर्वा। वारंट लेकर एक आराेपी के घर दबिश देने पहुंचा दरोगा वहां उसे पकड़ने के दौरान जख्मी हो गया। आरोपी तो चकमा देकर भाग गया, लेकिन दरोगा के हाथ में चोट लगने से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ऐसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलामऊ सरैया गांव के मनोज सविता कस्बे के बौद्ध नगर, बरधइया रोड पर मकान बनाकर रहता है। न्यायालय के आदेश पर तीन वर्ष पूर्व दर्ज मामले में चल रहे विचाराधीन मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायालय ने मनोज के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के लिए इंदरगढ़ थाना में तैनात दरोगा दवेंद्र यादव ने कस्बे स्थित घर पर दबिश दी। इस दौरान मनोज पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। पुलिस तीसरी मंजिल तक चढ़ गई। ऊपर जाने का गेट बंद होने से पुलिस ने धक्का दिया तो गेट में लगा शीशा टूट गया। इससे कांच दारोगा के हाथ में घुस गया और उसे खून निकलने लगा। इससे पुलिस वापस लौट आई और गिरफ्तारी नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि बाइक फिसलने से दारोगा गिर गए और चोट लग गई है। वहीं घर पर मौजूद मनोज की पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने छानबीन के दौरान तीसरी मंजिल तक इज्जतघर व जीने पर लगे गेट तोड़ दिए। शीशा तोड़ने पर दारोगा को कांच लगी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तिर्वा कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं है। सीओ तिर्वा शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वारंटी को इंदरगढ़ पुलिस पकड़ने आई थी। घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं है। पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed