फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Warning of lockout if demands are not met

Kannauj News: मांगें पूरी न होने पर तालाबंदी की चेतावनी

Sat, 07 Jan 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Warning of lockout if demands are not met
तालग्राम। नगर पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और मनमानी का भाकियू स्वराज ने आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को डीएम और एसपी को संबोधित दस सूत्री मांगों का ज्ञापन पुलिस को सौंपा। मांगों का निस्तारण न होने पर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के निर्देश पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे और जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में धनउगाही का खेल चल रहा। विकास कार्यों के जगह कस्बे में गंदगी व्याप्त हैं। इससे तत्काल साफ-सफाई और कार्यालय भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए। मांग पूरी न होने पर भाकियू नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसआई शेखर सैनी पहुंचे और पदाधिकारियों को शांत कराया। इस दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह को संबोधित 10 सूत्री मांगों को एसआई को ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसील महासचिव छिबरामऊ राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम नीलू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा सनुज यादव, ब्लॉक सचिव रामदत्त, नगर संगठन मंत्री संदीप सिंह, लल्ली यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed