{"_id":"58484a244f1c1bf340448124","slug":"wall-fell-death-of-a-worker-buried-in-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव फगुहा में मंगलवार की रात अचानक कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। फगुहा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ पप्पू (36) मंगलवार की रात अपने मकान में सोया था। सुबह पांच बजे के करीब अचानक मकान की कच्ची दीवार उसके ऊपर आ गिरी। पत्नी मायके गई थी। बच्चे दूसरे मकान में दादी के पास सोए थे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए और भागकर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और मलबे को हटाकर पप्पू को बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान रंजीत सिंह की सूचना पर नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस ने भी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक गरीब था। अपने चार बच्चों और पत्नी को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन