फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Waiting for the budget in the National Family Benefit Scheme

Kannauj News: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में बजट का इंतजार

Tue, 23 Dec 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the budget in the National Family Benefit Scheme
कन्नौज। सरकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना चला रही है। योजना के तहत 103 परिवारों को चयनित किया गया है। बजट न मिलने के करण परिवारों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभाग ने निदेशालय से बजट की मांग की है।
विज्ञापन


योजना में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को लाभ दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग को इस योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें परिवार के मुख्य कमाऊ मुखिया महिला या पुरुष की मौत के बाद उनके आश्रितों को योजना में ऑनलाइन आवेदन के बाद 30 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 829 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। वहीं करीब चार दिन पहले डिमांड समाज कल्याण निदेशालय भेजी गई है। बजट स्वीकृति होते ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक इस योजना में समाज कल्याण विभाग को जिले में आवेदन के सापेक्ष बजट ही नहीं मिल सका है जिससे करीब 103 से अधिक आवेदक विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि योजना में लाभार्थियों को लाभ देने के लिए विभाग ने निदेशालय से बजट की मांग की है। डिमांड भेजी गई है। बजट मिलते ही लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed