फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wage workers are being made in line

दिहाड़ी मजदूर लगाए जा रहे लाइन में

Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 15 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Wage workers are being made in line
लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बैंकों में नोट बदलने के लिए लोग दिहाड़ी मजदूरों को लगा रहे हैं। इन मजदूरों को रुपये बदलने के बदले ढाई सौ से पांच सौ रुपये तक दिए जा रहे हैं। बेरोजगारों को भी यह धंधा भा रहा है। सुबह से ही बेरोजगार बैंकों के बाहर लाइनों में लग जाते हैं। चार दिनों से बैंकों के बाहर लाइन लगाए युवकों पर जब नजर दौड़ाई तो इनमें कई युवक व युवतियां लगातार बैंकों के सामने लाइनों में लगी मिलीं।

विज्ञापन


जब इनसे पूछा गया तो उनका जवाब था कि बैंक सिर्फ चार हजार दे रही है, जबकि उनके परिवार के पास पचास हजार के बड़े नोट हैं। इसी वजह से उनको प्रतिदिन लाइन में लगना पड़ता है। जब यह सवाल पूछा कि खातों में क्यों नहीं जमा कर रहे हैं तो उनका जवाब था कि उनके खाते बैंक में नहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं, कन्नौज, तिर्वा, छिबरामऊ, गुरसहायगंज, सौरिख आदि बड़े कस्बों में बैंकों के बाहर लगी भीड़ में कोई बड़ा कारोबारी नहीं दिखाई पड़ा। सूत्रों के मुताबिक बड़े कारोबारी रात में बैंक अधिकारियों से नोट बदलवा रहे हैं। एलडीएम परमाल सिंह का कहना था कि कई दिनों से छोटे नोटों के आने की दिक्कतों में उलझे थे। इन तमाम मामलों को दिखाया जाएगा। यदि कोई दोषी मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed