{"_id":"47c276db900a97dbcb259e32d2d1deba","slug":"voters-are-also-the-first-division-in-the-second-stage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में भी फर्स्ट डिवीजन रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में भी फर्स्ट डिवीजन रहे मतदाता
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव की अपेक्षा दूसरे चरण में मतदान का
विज्ञापन
प्रतिशत करीब तीन फीसदी कम जरूर रहा, पर छिबरामऊ व सौरिख के मतदाता भी वोट
डालने में फर्स्ट डिवीजन रहे।
नवरात्र के पहले दिन मतदान होने की वजह से प्रतिशत कम होने की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी। पहले चरण में कन्नौज सदर व जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र में जहां 68.15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण में छिबरामऊ और सौरिख ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को 65.64 फीसदी रहा।
सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक चला। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के दो घंटे बाद छिबरामऊ क्षेत्र में 10.52 फीसदी तो सौरिख में 9.35 फीसदी वोट पड़े। 11 बजे तक छिबरामऊ में 23.10 व सौरिख में 23.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दोपहर एक बजे तक 35.74 फीसदी छिबरामऊ में व सौरिख में 38.5 फीसदी, तीन बजे तक छिबरामऊ में 52.80 व सौरिख में 50.28 और शाम पांच बजे तक मतदान समाप्त होने पर छिबरामऊ में मतदान का प्रतिशत 65.20 व सौरिख में 64.93 रहा।