{"_id":"60c3a5ae8ebc3ec94f24b882","slug":"vivaahita-jhulasee-saiphee-mein-maut-sasuraaleejan-bhaag-nikale-kannauj-news-knp6336241150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता झुलसी, सैफई में मौत, ससुरालीजन भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता झुलसी, सैफई में मौत, ससुरालीजन भाग निकले
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। गदोरा गांव में संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भाई ने पति, जेठ, जेठानी, देवर, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गदोरा गांव निवासी प्रमोद ट्रक चलाते हैं। इनकी पत्नी नौ जून को आग से झुलस गई थीं। गुरुवार को सैफई पीजीआई में मौत हो गई। देर रात शव घर लाया गया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय मौके पर पहुंचे। इन्होंने समझा बुझा कर लोगों को शांत किया। इस दौरान ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग निकले।
कन्नौज कोतवाली के मलिकापुर गांव निवासी गोविंद प्रजापति ने बताया कि बहन प्रीती (25) की शादी थाना तालग्राम के गदोरा गांव निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र नरेश चंद्र से नौ फरवरी 2015 को की थी। बहन के सात माह पहले पुत्री पैदा हुई। इससे ससुरालीजन नाराज हो गए। यह बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। वह लोग मांग पूरी नहीं कर सके। पिता गंगाकृष्ण की दो माह पहले इसी गम में मौत हो गई। नौ जून की शाम पति प्रमोद, ससुर नरेशचंद्र, देवर रमाकांत, जेठ मनोज कुमार, जेठानी नन्हीं देवी ने केरोसिन डालकर प्रीती को आग लगा दी। सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी भी नहीं दी। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो ससुरालीजन घर में शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
इस मामले में सीओ सदर शिवप्रताप सिंह का कहना है कि शव का सैफई में पोस्टमार्टम हुआ है। तालग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।