{"_id":"5fff34798ebc3e32ea4efaca","slug":"vivaad-kee-soochana-par-pahunchee-pulis-teem-se-maarapeet-ek-giraphtaar-kannauj-news-knp605790657","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ मारपीट करते ग्रामीण।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। महिलाओं और पुरुषों ने हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी )और कांस्टेबल (आरक्षी) के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिवराजपुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव और जितेंद्र वर्मा के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर छह साल से विवाद है। मुकदमा एसडीएम न्यायालय छिबरामऊ में लंबित है। बुधवार दोपहर वीरेंद्र सिंह यादव ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जितेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद होने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे मझपुर्वा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार और सिपाही ओमवीर पहुंच गए। इन्होंने झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव के पक्ष ने मुख्य आरक्षी और सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने किसी तरह बचकर कोतवाली में सूचना दी। इस पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। यहां से अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार ने वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सुमित सिंह और अंजलि पत्नी विनोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस मुजहमत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिलाएं मारपीट करती दिख रही हैं।