{"_id":"6568c82e934547b29a09f626","slug":"vipin-and-mahi-top-in-the-race-kannauj-news-c-12-1-knp1074-493506-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दौड़ में विपिन और माही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दौड़ में विपिन और माही अव्वल
Thu, 30 Nov 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को बीडी तिवारी इंटर काॅलेज के ग्राउंड में बीडीओ जलालाबाद ने किया। पांचों न्याय पंचायत से पहले की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में बालकों में विपिन और बालिका में माही ने मारी बाजी।
प्राथमिक स्तर पर बालकों की 50, 100 और 200 मीटर की दौड़ में आमपुरवा के विपिन एवं बालिकाओं में जसपुरापुर की माही ने बाजी मारी। कबड्डी में बालक वर्ग से जसपुरापुर एवं बालिका वर्ग से ककलापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में विपिन व रागनी तथा लंबी कूद में राघव व रागनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खो-खो में जसपुरापुर ने प्रथम स्थान पाया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 100, 200 और 400 मीटर की दौड़ में बालिकाओं में पायल अनौगी तथा बालकों में अंकुश नेकपुर कायस्थ व लवकुश अटारा ने बाजी मारी। बालक वर्ग की कबड्डी में कटरा ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में अटारा के उदयप्रताप व ऊंची कूद में जसोदा के मयंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेखन में प्राथमिक स्तर पर पियूष व दिव्यांशी जसपुरापुर तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर भावना पाल जलालाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में समस्त प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पाने वाले छात्रों को बीईओ ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, जावेद अहमद, अवध नरायन, रमाकांत पाल, रामौतार व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रेनुकमल व नोडल संकुल राकेश धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।