{"_id":"5793ba5e4f1c1b3c50c4ca3b","slug":"villagers-stopped-work-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाया
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रतापुर्वा गांव के सामने टेंट लगाकर धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजरापुर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव रतापुर्वा के ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शनिवार को हाईवे का काम ठप करा दिया। ग्रामीणों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में गांव के पास अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने गांव के सामने ही हाईवे पर टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नजरापुर के ग्रामीण निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव रतापुर्वा के सामने से अंडर पास बनवाने की मांग कर रहे हं। ग्रामीणों ने बताया कि दो बार डीएम को भी ज्ञापन दे चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
शनिवार को ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का काम बंद कराकर टेंट लगाकर अपने बच्चों सहित धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है जब तक उनके गांव को इस हाईवे से अंडरपास नहीं मिल जाता धरने पर बैठे रहेंगे। कोई भी काम नहीं होने देंगे। इस मौके पर ग्रामीण फूलसिंह, राजेंद्र सिंह, गिरजा शंकर, सियाराम, मनफूल, वीरभान, सुगर सिंह, हरिशंकर, राम स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन