फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers protest against school closure policy

Kannauj News: स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 30 Jun 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against school closure policy
गुगरापुर (कन्नौज)। कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालय को बंद कर उस विद्यालस के बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में पेयरिंग करने की नीति का ग्रामीणों ने रविवार को विरोधकर प्रदर्शन किया। अभिभावक नौनिहालों की शिक्षा के प्रति चिंतित हैं और स्कूल बंद न करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड गुगरापुर की न्याय पंचायत चियासर के प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर्वा में बैठक हुई। इसमें एसएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह, ग्रामीण बृजेश कुमार, शिवशरन, मुकेश, मनीराम, प्रवीन, आशाराम आदि ग्रामीणों ने एआरपी वरुण जडेजा से विद्यालय को पेयरिंग किए जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल बंद न करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अंबरपुर्वा विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहाल बच्चे आते हैं। स्कूल को बंद कर गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर लालपुर पूर्वी गांव में मर्ज किया जाना उन्हें मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वैसे तो लालपुर विद्यालय जाने का रास्ता 1.5 किलोमीटर का है। बीच में बरसाती नाला और आसपास खेतों में मक्का आदि होने के कारण विद्यालय की दूरी तीन से 3.5 किलोमीटर हो जाती है। गंगा किनारे का क्षेत्र (कटरी) होने के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह लोग चिंतित हैं। इस संबंध में बीईओ गुगरापुर शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन का आदेश है कि जहां छात्रों की कम संख्या है, उन विद्यालयों को पास के दूसरे स्कूलों में पेयर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यालय में यह है छात्र संख्या
कक्षा एक - पांच

कक्षा दो - चार

कक्षा तीन - आठ

कक्षा चार - सात

कक्षा पांच - छह



इनसेट
विद्यालय में इतना है स्टॉफ
रोहित कुमार (प्रधानाध्यापक)
वीरेंद्र कुमार (सहायक अध्यापक)
उपासना व रामदेवी (शिक्षामित्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed