{"_id":"634eec0a04726c49005b2f85","slug":"villagers-of-kasimpur-coming-out-by-entering-the-water-kannauj-news-knp7240021171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में घुसकर निकल रहे कासिमपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में घुसकर निकल रहे कासिमपुर के ग्रामीण
विज्ञापन
कन्नौज। जलस्तर दो दिन से कम हो रहा है पर चेतावनी बिंदु के ऊपर ही गंगा नदी हैं। नदी किनारे बसे कासिमपुर गांव के आसपास पानी भरा है। ग्रामीणों की आवाजाही पानी निकलकर ही हो रही हैं। मंगलवार को बीमारियों से बचने के लिए सफाई अभियान चलाया गया।
सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को नरौरा बांध से 42,381 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सुबह आठ बजे की रिपोर्ट में आठ और दोपहर दो बजे छह सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ। गंगा का जलस्तर अभी 125.270 मीटर पर आ गया है, हालांकि चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर पर ही है। चेेतावनी बिंदु से अधिक जलस्तर होने की वजह से कटरी व खेतों में अब भी जलभराव है।
एसडीएम राकेश त्यागी ने बताया कि वह बीडीओ अमित प्रताप सिंह के साथ कासिमपुर गांव में घूमे हैं। वहां पंचायती राज विभाग के कर्मियों से सफाई अभियान चलाया गया। भोजन व खाद्य सामग्री का वितरण पर जोर है। खतरे की बात नहीं है। जलस्तर लगातार धीरे-धीरे घटता जा रहा है।