{"_id":"60e1f80d8ebc3e9ea7053db8","slug":"villagers-clashed-for-water-the-strikers-made-an-agreement-kannauj-news-knp6381597191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए भिड़े ग्रामीण: अनशनकारियों ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए भिड़े ग्रामीण: अनशनकारियों ने कराया समझौता
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहवलपुर में पानी की समस्या से जूझ रहे कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। जानकारी होने पर क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों ने पहुंचकर समझौता कराया। उधर, दूसरी ओर नए नलकूप की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा।
रविवार को पानी के लिए हैंडपंप पर भीड़ लग गई। पानी भरने के लिए महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद की सूचना पर सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य, जयप्रकाश व अमित शाक्य मौके पर पहुंच गए। आपस में गाली गलौज कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। क्रमिक अनशन की अगुवाई कर रहे सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य ने कहा कि बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद होता रहता है।
यदि शीघ्र ही पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो किसी भी बड़े विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि हैंडपंप रीबोर के नाम पर पालिका में चल रहा खेल बंद न होने तक पेयजल समस्या हल नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले गमा देवी मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, सभासद अरुण कुमार उर्फ टिंकी यादव, अमित शाक्य समाजसेवी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विनीत चतुर्वेदी, अमित त्रिपाठी, सर्वेश शाक्य, सोबरन शाक्य, रामशंकर शाक्य, किशनलाल, संजीव कुमार द्विवेदी, रामनरेश, मुनीश्वरनाथ, मुन्नालाल भी मौजूद रहे।