फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers caught 30 destitute cattle

Kannauj News: ग्रामीणों ने पकड़े 30 निराश्रित गोवंश

Thu, 23 Jan 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers caught 30 destitute cattle
 कैटल कैचर वाहन में गोवंशों को चढ़ाते किसान।  - फोटो : छत पर चढ़ी पुलिस।
विशुनगढ़। कई महीनों से कस्बे में निराश्रित गोवंशों ने आतंक मचा रखा है। कई बार ब्लाॅक मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। सुनवाई न होने पर युवाओं की टोली ने अभियान चलाकर रात के समय निराश्रित गोवंशों को पकड़कर पशु चिकित्सालय भवन में बंद कर लिया। सुबह कैटल कैचर बुलाकर इन गोवंशों को गोशाला भिजवाया गया।
विज्ञापन



कस्बे में 50 से अधिक निराश्रित गोवंश सड़कों से लेकर खेतों के आसपास घूमते रहते। फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही यह गोवंश कई लोगों पर हमलाकर चुटहिल कर चुके हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। गोवंश कुछ ही समय में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा देते हैं। नुकसान से परेशान किसानों ने ब्लॉक मुख्यालय में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। बुधवार की रात इलाके के किसान सर्वेश कुमार, गोलू, वीरू, दिलीप, राकेश, भानू समेत करीब 10 युवाओं की टोली ने आवारा गोवंशों की पकड़ने के लिए अभियान चलाया। खेतों के आसपास मंडरा रहे गोवंशों को पकड़कर कस्बा स्थित पशु चिकित्सालय के भवन में बंद कर दिया। पूरी रात चले अभियान के दौरान युवाओं ने 30 गोवंशों को पकड़ा। सुबह किसानों की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत ने एडीओ आईएसबी अनिल कुमार को फोन कर कैटल कैचर भिजवाने की मांग की। दोपहर बाद कैटल कैचर पहुंचने के बाद किसानों ने पकड़े गए गोवंशों को अहिरुआ राजारामपुर गांव में संचालित गोशाला में संरक्षण के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed