{"_id":"635eb4b6fa14d84f0b4cdafd","slug":"village-police-sucide-bus-driver-man-kannauj-news-knp725707752","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Suicide: पत्नी से विवाद के बाद बस चालक ने की आत्महत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Suicide: पत्नी से विवाद के बाद बस चालक ने की आत्महत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के तालग्राम में पत्नी से हुए विवाद के बाद बस चालक ने गांव के बाहर बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव देखकर पत्नी को आत्महत्या की जानकारी दी। थाना तालग्राम के पुखरावां गांव निवासी अरविंद कुमार (40) रोडवेज में संविदा बस चालक था।
विज्ञापन
पैर में चोट लगने के कारण वह करीब एक साल से छुट्टी पर था जबकि पत्नी पुष्पा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका है। रविवार को अरविंद कुमार का पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी मायके जाने की बात कहते हुए घर से निकल गई। थोड़ी ही दूर बाद गांव के बाहर बाग में अरविंद कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। अरविंद के दो पुत्र रिषभ, रितेश और दो पुत्रियां सौम्य व श्रृष्टि हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम भेजकर छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन