{"_id":"635436e86fe5b273d1656f59","slug":"village-police-report-injured-co-kannauj-news-knp7246903176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर निलंबित लेखपाल को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर निलंबित लेखपाल को किया घायल
विज्ञापन
तिर्वा। हाल में ही निलंबित हुए लेखपाल पर साथी लेखपाल ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि साथी ने ही फर्जी रिपोर्ट तैयार कर उसे निलंबित कराया। विरोध करने पर घायल कर दिया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह तहसील क्षेत्र के मढ़पुरा गांव के लेखपाल थे। 19 अक्तूबर को एसडीएम उमाकांत तिवारी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के प्रयास में भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। शनिवार को घायल हालत में कोतवाली पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने तहसील में तैनात लेखपाल के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी।
इसमें बताया कि लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट तैयार कराकर उसे निलंबित करा दिया। शुक्रवार की शाम को साथियों के साथ हमला कर उसे घायल कर दिया। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कर करवाई की जाएगी