{"_id":"635d6ae9c05fac0deb351823","slug":"village-former-sdm-forest-crops-kannauj-news-knp7255533157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के कूकापुर गांव में खेतों में नीलगाय के बच्चे को अजगर ने निगल लिया। यह घटना देख खेतों में धान काट रहे किसान भयभीत हो गए और मौके पर भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर साथ ले गई।
कूकापुर गांव निवासी किसान फूल सिंह के खेत में धान की फसल खड़ी है। शनिवार को बेटा उपेंद्र, प्रताप, एवं इंदल सिंह, काटने जा रहे थे। रास्ते में किसानों ने अजगर को नीलगाय के बच्चे को निगलते हुए देखा। ग्रामीणों ने आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को भी बुला लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम अशोक कुमार को सूचना दी।
एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी महादेव सिंह, बादाम सिंह व सोनू ने ग्रामीणों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद 10 फुट लंबे अजगर को पकड़ा। अजगर को देखने के लिए उमड़ी भीड़ के कारण किसान फूल सिंह की दो बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
-----------------
ग्रामीण बोले कई और हैं अजगर
ग्रामीणों का कहना है आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण के समय गौचरा की लगभग 70 बीघे जमीन के मिट्टी खुदाई कर एक्सप्रेसवे में डाली गई थी जिसके कारण यहां गहरे गहरे गड्डे हो गए थे। इनमें अजगर समेत कई जंगली जानवर अक्सर दिखाई देते हैं।