फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   village,bike,police,co,perfume

इत्र कारोबारी से लूट का प्रयास, मचा हड़कंप

Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
village,bike,police,co,perfume
कन्नौज। जीटी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने शहर के प्रमुख इत्र कारोबारी केे लूटने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया पर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख इत्र कारोबारी सुबोध दीक्षित गुरुवार की शाम सात बजे छिबरामऊ स्थित कोल्ड स्टोरेज से लौट रहे थे। उनके साथ में चालक था। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू से चलती इनोवा का टायर पंचर कर रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान चालक ने शीशा से बदमाशों की हरकत देखकर सुबोध दीक्षित को बताया। इसके बाद चालक तेज रफ्तार कर उन्हें सुरक्षित गुरसहायगंज कोतवाली लेकर पहुंचा। यहां घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को दी। बताया कि डेढ़ माह पहले छिबरामऊ में बदमाशों ने कार से उनका पांच लाख रुपयों से भरा झोला पार कर दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो बाइक सवारों ने इत्र कारोबारी सुबोध दीक्षित को रोकने का प्रयास किया था पर वह रुके नहीं। बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed