फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vijayanaath mandir mein rudraabhishek, nandee kee sthaapana karaee

विजयनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक, नंदी की स्थापना कराई

Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
vijayanaath mandir mein rudraabhishek, nandee kee sthaapana karaee
सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस व पीएसी बल। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर में बुधवार को रुद्राभिषेक कराया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मेें पुलिस बल मुस्तैद रहा। यहां मंगलवार को मानसिक रोगी ने नंदी की प्रतिमा को खंडित कर दिया था। साईं सेवा समिति ने आगरा से मूर्ति मंगवाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला कस्साबान निवासी दिलशाद अहमद उर्फ अदुआ ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थी। साईं सेवा समिति के संदीप दुबे, अनुज गुप्ता, पूर्व सभासद रमाकांत त्रिपाठी व अनिल गुप्ता ने आगरा से नंदी की प्रतिमा मंगवाई। बुधवार को पं. अखिलेश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कमेटी के सदस्यों के हाथों भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाकर नंदी की प्रतिमा की स्थापना कराई। इस मौके पर भाकियू (किसान) जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, हिंदूवादी नेता पुनीत दुबे व मनीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। मंगलवार को मंदिर से जुड़े लोगों व हिंदूवादी संगठनों के विरोध पर प्रशासन ने मुख्य आरोपी दिलशाद के बयानों के आधार पर नगर पालिका के चेयरमैन पद के प्रत्याशी और उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमर फारूक उर्फ बंटी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पूरे दिन मुस्तैद रहा पुलिस बल
बुधवार को भी नगर में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। वहीं मंदिर के आसपास के दुकानदार व लोग मंगलवार को हुए घटनाक्रम की चर्चा करते नजर आए। सुबह से मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। साईं मंदिर के पुजारी रामकिशोर मिश्रा ने आरती के साथ पूजा अर्चना कर लोगों को प्रसाद वितरित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को होगी जमानत पर सुनवाई
पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में आरोपी चेयरमैन पद के प्रत्याशी उमर फारूख उर्फ बंटी के अधिवक्ता अवनींद्र यादव व चंद्रजीत यादव ने बताया कि जमानत के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में याचिका डाली गई है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed