{"_id":"5fe4dbf08ebc3e3c9114aede","slug":"videsh-se-lautane-vaale-phir-honge-kvaaranteen-kannauj-news-knp6019520145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से साधन सहकारी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से साधन सहकारी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। ब्लाक की साधन सहकारी समिति बदलेपुरवा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बुधवार रात सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान नर्सिंग होम में मौत हो गई।
इलाके के गांव अनोगी खेड़ा निवासी 43 वर्षीय राम मोहन ब्लाक की साधन सहकारी समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह सहकारी समिति में ही रात को सोते थे। बुधवार रात वह कहीं से लौटकर आए। इससे सर्दी लग गई। रात करीब 12 बजे सीने में दर्द उठने के साथ उल्टी होने लगीं। गुरुवार को परिवार के लोगों ने गुरसहायगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई ।
एडीओ सुभाष चंद्र व प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि सर्दी लगने से राम मोहन की मौत हो गई। वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।