फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of student dancing at accused's house goes viral

Kannauj News: आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरल

Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Video of student dancing at accused's house goes viral
कन्नौज। मदरसे से बाहर निकली छात्रा के अपहरण के बाद जबरन शादी व शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साड़ी पहनी छात्रा आरोपी के घर में डांस कर रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कानपुर में रह रही आरोपी की बहनों ने सदर कोतवाली में बताया कि छात्रा ने पहचान व उम्र छिपाकर मर्जी से शादी की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला हम्मालीपुरा निवासी दीपू के घर की छत पर पांच मई को 50-60 लाेग अचानक चढ़ गए। वहां से छात्रा को बरामद कर दीपू के परिजन से मारपीट की थी। इस दौरान मोहल्ले के अन्य घरों में भी तोड़फोड़ व हंगामा किया था। पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी दीपू (22) व उसके बड़े भाई संजीव व दोस्त धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दीपू की बहन कंचन, नीतू व पड़ोसी महिला रीमा ने बताया कि छात्रा अक्सर मोहल्ले में भीख मांगने आती थी। पूछने पर बताया कि पिता की मौत हो चुकी है और मां को चाचा अपने साथ लेकर चले गए। घर बिक जाने से वह बेसहारा है और भीख मांग कर खाने के लिए मजबूर है। पहले उसने अपना मुस्लिम नाम बताया और बाद में पूनम बताने लगी। जब उससे शादी के बारे में पूछा गया तो उसने सहमति दी। इसके बाद एक अप्रैल को उससे आधार कार्ड लाने के लिए कहा गया। इसके बाद वह घर चली गई और तीन अप्रैल को अपने कुछ कपड़े लेकर आई तथा कहा कि आधार कार्ड खो गया है, वह बालिग है। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में शादी कराई गई, इसके बाद छात्रा ने डांस भी किया। घटना से दीपू के परिजन बेहद डरे, सहमे व भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed