फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Video of ANM taking money for delivery goes viral

Kannauj News: प्रसव के लिए एएनएम का रुपये लेते वीडियो वायरल

Sun, 01 Sep 2024 03:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Video of ANM taking money for delivery goes viral
गुरसहायगंज। कस्बे के जच्चा-बच्चा केंद्र पर तैनात एक एएनएम द्वारा प्रसूता के परिजन से तीन हजार रुपये की अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवास जितेंद्र की की पत्नी नेहा को प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर उसके पति ने नेहा को कस्बा के मुख्य चौराहे के निकट स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र पर देर रात भर्ती कराया। उसी रात महिला ने करीब तीन बजे बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान साथ में आए जितेंद्र के भतीजे आलोक से प्रसव कराने वाली एएनएम ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी।
विज्ञापन

आलोक ने बताया कि काफी मिन्नत करने के बाद भी एएनएम का दिल नहीं पसीजा और वह रिश्वत की मांग करती रही। बताया कि बच्चा होने की खुशी में उसने पांच सौ रुपये देने की पेशकश की लेकिन एएनएम ने इन्कार कर दिया और 5000 रुपये की मांग को लेकर अड़ी रही। रात में कई जगह दौड़ने के बाद उसने 2500 रुपये की व्यवस्था की और एएनएम को सुबह करीब छह बजे दे दिए। रुपये देने का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर दो सदस्यीय टीम को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया गया है। जिसे जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चाय के लिए मंगाए थे फुटकर रुपये
एएनएम ने बताया कि रात में चाय मंगवाने लिए फुटकर रुपये नहीं थे, जिस पर उसने पांच सौ रुपये के फुटकर मंगवाए थे। उसी समय किसी ने वीडियो बना लिया और रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाकर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed