फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Victory will be decided on the split of independent and rebel camp

निर्दलीय व बागी खेमे के बिखराव पर तय होगी जीत

Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Victory will be decided on the split of independent and rebel camp
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। चुनाव में सपा के श्याम सिंह यादव और भाजपा की प्रिया शाक्य आमने-सामने हैं। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में मतदान कराने की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जीत-हार का आंकड़ा निर्दलीय व बागी खेमे के बिखराव और दबाव पर निर्भर होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 जिला पंचायत सदस्य हैं। वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं वार्ड 16 से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनीं प्रिया शाक्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इन्हें और इनके पति ओमकार का पार्टी से निष्कासन रद कर दांव लगाया है। अंकगणित के हिसाब से सपा के 15(बागी तीन), भाजपा के आठ, बसपा का एक और चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनाव के लिए कलक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील करने की तैयारी कर ली गई है। कलक्ट्रेट परिसर के प्रवेश स्थल तिर्वा रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन जगह बैरिकेडिंग की गई है। इससे कि सदस्य के अलावा कोई भी भीतर न घुस सके।
विज्ञापन

मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे जिला पंचायत सदस्य
जिला प्रशासन ने आठ जगह बैरिकेडिंग की है। पाल चौराहा, गोल कुआं चौराहा, ओवरब्रिज, कलक्ट्रेट मोड़, कलक्ट्रेट गेट, तिर्वा क्रासिंग रोड और कलक्ट्रेट परिसर में दो जगह बैरिकेडिंग हुई है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इसके लिए करीब छह कैमरे परिसर में और लगवाए गए हैं। केवल जिला पंचायत सदस्य ही कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा किसी बाहरी को अनुमति नहीं दी गई है। कोई जनप्रतिनिधि भी भीतर नहीं आ सकता। जिला पंचायत सदस्य अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाला जाएगा वोट
मतदाताओं को मतपत्र पर अधिमान (प्रिफरेंस) अंतरराष्ट्रीय अंक अंग्रेजी में लिखना जरूरी है। जैसे 1, 2, 3, 4 किसी अन्य प्रकार से लिखने पर मत अवैध हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के स्केच पेन से ही यह अंक लिखना होगा। किसी दूसरे पेन से लिखने पर मत अवैध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed