फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vetan roka

दो अधिकारी और छह कर्मचार गैरहाजिर, कार्रवाई

Tue, 08 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
vetan roka
सदर ब्लाक में लेखाकार से जानकारी लेते सीडीओ एमपी सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर ब्लाक के निरीक्षण में एडीओ आईएसबी, बीओ समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उन्होंने चार लोगों का एक दिन का वेतन काटा। वहीं संविदा कर्मियों के दो दिन का मानदेय रोक दिया है। सीडीओ ने सभी को समय से आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सीडीओ आरएन सिंह ने सदर ब्लाक का निरीक्षण किया। यहां एडीओ आईएसबी राजीव कुमार दीक्षित, बीओ पीआरडी बलवीर सिंह यादव, कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार सिंह पत्र वाहक कमला वर्मा गैरहाजिर थे। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन काट दिया। इसके बाद वह एनआरएलएम कार्यालय पहुंचे। यहां संविदा कर्मी बीएमएम लान सिंह, कंप्यूटर आपरेटर सुनील कुमार, लाखन सिंह व नईम खान दो दिन से गायब थे। सीडीओ ने संविदा कर्मियों का सात व आठ दिसंबर का वेतन रोक दिया। साथ ही बीडीओ को निर्देश दिए कि बिना उनकी अनुमति के किसी अधिकारी व कर्मी का वेतन भुगतान न किया जाए। सीडीओ आरएन सिंह ने कहा कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में अगर लापरवाही मिलती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed