फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vegetable vendor dies under suspicious circumstances

Kannauj News: संदिग्ध हालात में सब्जी विक्रेता की मौत

Sat, 31 May 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor dies under suspicious circumstances
अमोलर। थाना क्षेत्र के मवैइया गांव में सब्जी विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने जहर खाने की आशंका जताई है। शव घर आते ही चीखपुकार मच गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मवैइया गांव निवासी सिद्धनाथ शाक्य (40) खेती के साथ सब्जी बेचकर गुजर बसर करता था। बुधवार की शाम को अमोलर बाजार से सब्जी बेच कर घर पहुंचा और कमरे में रखी दवा खा ली। कुछ देर बाद हालात बिगड़ने पर परिवार के लोग निजी चिकित्सक के यहां ताहपुर लेकर गए। वहां से हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता शंकरलाल की सूचना पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत ने पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जहर खाने की आशंका जताई है। पिता ने दवा की ओवर डोज होने से मौत की बात कही है। सिद्धनाथ के परिवार में मां बवली देवी, पत्नी, पुत्री काजल, रूपशी, पुत्र अतुल राजन है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed