फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   veediyo kaimare kee nigaraanee mein honge chunaav

वीडियो कैमरे की निगरानी में होंगे चुनाव

Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
veediyo kaimare kee nigaraanee mein honge chunaav
कन्नौज। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव वीडियो कैमरे की निगरानी में करवाए जाएंगे। 12 केंद्र व 29 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।18,968 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिले को तीन जोन व 12 सेक्टर में बांटा गया है। 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियां कलक्ट्रेट से रवाना होंगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटिया ने बताया कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव एक दिसंबर को होगा। 30 नवंबर को सुबह आठ बजे से 29 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। छह पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। एक बूथ पर चार कर्मियों को लगाया जाएगा। इसमें एक सेंट्रल कर्मी और तीन राज्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 35 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। बूथों पर दिव्यांग के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। मतदान कर्मिकों को 23 व 28 नवंबर को शहर के पीएसएम डिग्री कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी। शिक्षक चुनाव में मीना शर्मा और स्नातक में केआर नायक को शासन ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का सख्ती से होगा पालन
हर बूथ पर कोविड-19 हेल्प डेस्क होगी। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम रहेगा। अगर किसी मतदाता का तापमान अधिक मिलता है तो उसे सबसे बाद में मतदान करने का मौका मिलेगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed