{"_id":"5f985f778ebc3e9bc919a079","slug":"vebasait-khulee-nahin-latak-gaya-skool-aavantan-kannauj-news-knp590921681","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट खुली नहीं, लटक गया स्कूल आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट खुली नहीं, लटक गया स्कूल आवंटन
विज्ञापन
सदर बीआरसी में स्कूल आवंटन की सूची को मोबाइल में कैद करतीं नवनियुक्त शिक्षिकाएं।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लखनऊ से वेबसाइट न खुलने से मंगलवार को नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल का आवंटन नहीं हो सका। इन्हें वेबसाइट खुलने तक इंतजार करने के लिए कहा गया है।
मंगलवार को सदर ब्लाक संसाधन केंद्र में स्कूल आवंटन के लिए सामान्य महिलाओं समेत दिव्यांग महिला व पुरुषों को बुलाया गया था। निर्धारित समय से पहले दूर-दूर से नवनियुक्त शिक्षक आ गए। बीआरसी में स्कूल आवंटन के लिए सूची चस्पा कर दी गई। पहले दिव्यांग महिलाओं और पुरुषों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। लखनऊ से वेबसाइट न खुलने से ऑनलाइन स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
दोपहर एक बजे तक अफसर समेत आवेदक वेबसाइट के खुलने का इंतजार करते रहे। इन्हें मायूसी हाथ लगी। इसके बाद सभी शिक्षकों की हाजिरी ली गई। स्कूल आवंटन की सूची देकर विकल्प भरने के लिए कहा गया। बताया गया कि इसे घर से भरकर आएं। इससे कि बुधवार को वेबसाइट के खुलने पर स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सके। बीएसए केके ओझा ने बताया कि वेबसाइट न खुलने से स्कूल आवंटित नहीं हो सके। बुधवार को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने सुविधा शुल्क का लगाया आरोप
एक नवनियुक्त शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कहने के लिए ही तीन विकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। कई लोगों की पहले से विभाग से साठगांठ हो चुकी है। इससे तीन विकल्प देने के बाद भी वह स्कूल नहीं मिलेगा जो शिक्षक ने भरा है। उसे पहले से भरा दिखाकर अन्य स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा।