फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vebasait khulee, 102 shikshakon ko mila skool

वेबसाइट खुली, 102 शिक्षकों को मिला स्कूल

Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
vebasait khulee, 102 shikshakon ko mila skool
सदर बीआरसी में स्कूल आवंटन के लिए बैठे नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बारह दिन चली प्रक्रिया के बाद नवनियुक्त 102 शिक्षकों को जिले पर स्कूल आवंटन कर दिया गया। 196 सामान्य पुरुषों को रोस्टर के हिसाब से शासन ने ऑनलाइन स्कूल आवंटित किया है। सभी को एक से दो नवंबर तक स्कूलों में पदभार ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन

सदर बीआरसी में बुधवार को स्कूल आवंटन के लिए नवनियुक्त शिक्षक पहुंचे। बीएसए ने शासन के आदेश पर ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करवाई। सबसे पहले दिव्यांग महिला व पुरुष कुल 20 नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन के लिए बुलाया गया। एक स्कूल आवंटन होने के बाद उसे ऑनलाइन लॉक कर दिया गया। अंत में सामान्य महिला वर्ग की 82 नवनियुक्त शिक्षिकाओं को बुलाया गया। वहीं, 196 सामान्य पुरुषों को शासन से रोस्टर के हिसाब से स्कूल आवंटित किए गए। बीएसए केके ओझा ने स्कूल आवंटन के बाद सभी नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आवंटन पत्र लेकर स्कूल पहुंचें।
विज्ञापन

कई शिक्षक रहे परेशान
कई महिला शिक्षकों ने पहले से तीन विकल्प पत्र भर लिए थे। स्कूल आवंटन का नंबर आने पर उन्होंने अपना विकल्प दिखाया। वह स्कूल पहले से भरे थे। ऐसे में इन्हें बाद में दूसरा स्कूल दिया गया। इससे कुछ शिक्षकों को भी इच्छित स्कूल न मिलने से मायूसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात शिक्षकों के अभिलेख अधूरे
कुल 31,277 सहायक अध्यापकों की भर्ती में जिले में 320 पद स्वीकृत हुए थे। इसमें 305 ने काउंसलिंग में प्रतिभाग किया था। इनमें सात अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनके शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य अभिलेखों में कुछ अंतर था। ऐसे में इन्हें कागज पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। इसकी वजह से इन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका था। 298 पदों पर भर्ती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed