फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vakeelon ne naarebaajee kar upanibandhak kaaryaalay mein lagaaya taala

वकीलों ने नारेबाजी कर उपनिबंधक कार्यालय में लगाया ताला

Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
vakeelon ne naarebaajee kar upanibandhak kaaryaalay mein lagaaya taala
हड़ताल के दौरान सदर तहसील के उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी करते वकील। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। साथी वकील पर जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने कामकाज नहीं किया। सदर तहसील में उपनिबंधक कार्यालय में ताला लगा दिया। अन्य दो तहसीलों के उपनिबंधक कार्यालयों में भी काम नहीं हुआ। करीब आठ लाख का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता चैंबर में कन्नौज बार एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्षता बार अध्यक्ष रामभजन पाल ने की। उन्होंने राजस्व वकील शिव कुमार सिसौदिया पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का विरोध जताया। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 27 नवंबर को सामूहिक बैठक कर भी इसका विरोध जताएंगे। हल न मिलने पर एक दिसंबर को पूरे जिले के वकील हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इसी तरह सदर तहसील में लायर्स बार एसोसिएशन व अधिवक्ता कलक्ट्रेट संघ की संयुक्त बैठक हुई। यहां वकील पर जानलेवा हमले की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर रोष व्यक्त किया गया। उपनिबंधक कार्यालय में ताला जड़ दिया गया। कहा कि 27 नवंबर को जिले भर के उपनिबंधक कार्यालयों में तालाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रामबाबू राठौर, अजय कुमार यादव, राजेश कुमार, राजीव श्रीवास्तव, मनोज पांडेय आदि वकील मौजूद रहे। उधर, सहायक उप निबंधक संजीव मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में उपनिबंधक कार्यालयों में तालाबंदी से करीब आठ लाख का काम प्रभावित रहा है। बताया कि दो दिन बंदी के बाद उपनिबंधक कार्यालय खुलने पर बैनामा रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed