{"_id":"5f9861038ebc3e9bfe29de53","slug":"vain-chaalak-ne-peeteeo-ka-haath-chabaaya-hangaama-adhik-savaariyaan-milane-par-rokee-gaee-thee-vain-kannauj-news-knp590923131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन चालक ने पीटीओ का हाथ चबाया, हंगामा,अधिक सवारियां मिलने पर रोकी गई थी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन चालक ने पीटीओ का हाथ चबाया, हंगामा,अधिक सवारियां मिलने पर रोकी गई थी वैन
विज्ञापन
पीटीओ आरबी सिंह पर पिटाई का आरोप लगाता वैन चालक राजू।
- फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज)। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर पीटीओ(यात्री कर अधिकारी) ने एक वैन को रोक लिया। चाबी निकालने का प्रयास करने पर चालक ने पीटीओ को दांत से काटकर घायल कर दिया। अन्य कर्मचारियों ने चालक की पिटाई कर दी। इस पर चालक हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वैन को कोतवाली भेज दिया।
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पीटीओ आरबी सिंह गौतम टीम के साथ मानीमऊ हरदोई मोड़ के पास जीटी रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी समय कानपुर की तरफ से वैन लेकर कानपुर देहात भौंती निवासी राजू पुत्र लल्लू आ रहा था। वैन में सात से अधिक सवारियां देखकर पीटीओ ने वैन को रोक लिया। वह चाबी निकालने का प्रयास करने लगे। यह देखकर राजू भड़क गया। उसने पीटीओ का हाथ दांतों से काट लिया। यह देख मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने चालक राजू की पिटाई कर दी। इससे राजू ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक चालक ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक राजू को हिरासत में ले लिया। वैन को कोतवाली भेज दिया।
पीटीओ ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर डग्गामारी करने के कारण वैन को सीज कर दिया गया। वैन की चाबी निकालने का प्रयास करने पर चालक ने हाथ में काट लिया। एआरटीओ संजय कुमार झा ने बताया कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।