फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   utpeedan, shoshan ka shikaar hai vaishy samaaj: sumant gupta

उत्पीड़न, शोषण का शिकार है वैश्य समाज: सुमंत गुप्ता

Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
utpeedan, shoshan ka shikaar hai vaishy samaaj: sumant gupta
कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्यापारियों के साथ मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त भागीदारी न होने के कारण वैश्य समाज आर्थिक शोषण व उत्पीड़न का शिकार है। प्रदेश की 403 में से 106 विधानसभा क्षेत्र वैश्य बहुल हैं। इनमें 30 हजार से 60 हजार की आबादी वैश्य समाज की है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति में वैश्य समाज के व्यापारियों के बीच उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को मैनपुरी से शुरू होने वाली वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा के माध्यम से समाज अपनी ताकत का अहसास कराएगा। प्रदेश की वैश्य बहुल विधानसभाओं में भ्रमण के बाद लखनऊ में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के माध्यम से वैश्य समाज आबादी के हिसाब से सत्ता में भागीदारी की मांग करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कृषि कानून वापस लिए जा सकते हैं तो ऑनलाइन व्यवसाय को भी समाप्त किया जाना चाहिए। वैश्य समाज की उपजाति अग्रहरी, दोसर वैश्य, जैसवार, वरनवाल, कमलापुरी वैश्य, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, ओमर बनिया, माहौर वैश्य आदि को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग की। कहा कि इटावा, मैनपुरी, औरैया, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात आदि जिलों में वैश्य समाज की उपजातियों को पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, मयंक गुप्ता, वरुण गुप्ता, वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राजा गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, अंशू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, करुणाशंकर गुप्ता आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed