फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uproar alleging sale of fertilizer at night

रात में खाद बिक्री का आरोप लगाकर हंगामा

Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar alleging sale of fertilizer at night
कन्नौज। साधन सहकारी समिति जसोदा से शुक्रवार की रात खाद बिक्री का आरोप लगाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मामले की शिकायत पुलिस और अन्य अधिकारियों से की। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लॉक मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष अजीत पांडेय ने आरोप लगाया है कि समिति के सचिव और कर्मचारियों के इशारे पर कन्नौज जिले से खाद गैरजनपदों में भेजी जा रही है जबकि डीएपी की वजह से जिले का किसान परेशान है। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे वह ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कटियार के साथ साधन सहकारी समिति जसोदा की ओर से निकले। वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीएपी व कंपोस्ट खाद की बोरियां लदी थीं। समिति पर खरीदार ने रुपये तो दिए थे लेकिन उसे रसीद नहीं मिली। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर खाद बाहर भेजी जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह का तर्क है कि उन्होंने संबंधित सचिव और एआर कोआपरेटिव राजीव लोचन शर्मा से भी बात की है। खरीदार शिवकुमार फतेहपुर जसोदा के सगरा निवासी है। उसने लिखकर दिया है कि 10 बोरी कंपोस्ट खाद समिति से खरीदी थी। खाद की बोरियां आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रख ली थी। दो बोरी डीएपी घर से लादकर लाने की बात शिवकुमार ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed