{"_id":"6564e7b91fd25752f8041393","slug":"upgraded-primary-health-center-inaugurated-after-three-years-kannauj-news-c-12-1-knp1074-489862-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन साल बाद उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन साल बाद उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ उद्घाटन
Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बा समधन में तीन साल पहले उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार हो गया था, लेकिन उद्घाटन न होने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा था। चेयरमैन के अथक प्रयास के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और सोमवार को उद्घाटन के बाद पीएचसी को जनता की सेवा के लिए खोल दिया गया।
सपा सरकार में सपा नेताओं ने कस्बा समधन की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 30 बेड वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करवाई थी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद 3 साल से यह उद्घाटन का इंतजार कर रही थी। सरकार के करोड़ों खर्च होने के बाद जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। चेयरमैन पति अखलाक हुसैन ने इसकी अधिकारियों से लेकर शासन तक शिकायत की, जिसके बाद सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया।
एसीएमओ डॉ. डीपी आर्या और चेयरमैन पति अखलाक हुसैन ने सामूहिक रूप से फीता काटकर पीएचसी का उद्घाटन किया। चेयरमैन ने कहा कि इस अस्पताल के चालू हो जाने से कस्बा सहित आसपास के करीब 30 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब लोगों को उपचार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। एसीएमओ ने कहां कि अभी अस्पताल में पांच लोगों को तैनात किया गया है। जिसमें एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक स्टाफ नर्स, एक एक्स-रे टेक्नीशियन, एक लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। जल्द ही अन्य पदों पर भी लोगों को तैनात किया जाएगा, जिससे अस्पताल की व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। इस मौके पर सभासद मुस्तकीम, इमरान हुसैन, शिव यादव, आजम खान, दीपक श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।