फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UPEDA starts checking sleeper buses on expressway

Kannauj News: यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर शुरू की स्लीपर बसों की चेकिंग

Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
UPEDA starts checking sleeper buses on expressway
कन्नौज। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहीं स्लीपर बसों की यूपीडा ने चेकिंग शुरू कर दी है। शनिवार को फगुहा, तालग्राम और सौरिख कट पर बसों की रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर से चालकों की चेकिंग की गई कि वह शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहे हैं। यूपीडा के अधिकारियों ने सवारियों से भी चालक और परिचालक के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के सुरक्षा अधिकारियों ने आगरा से लखनऊ तथा लखनऊ से आगरा जा रहीं स्लीपर बसों की चेकिंग की। जनपद के फगुहा कट पर यूपीडा की टीम ने कई बसों को रोककर चेकिंग की।हालांकि दिन के समय कोई भी नशे की हालत में नहीं मिला। अधिकारियों ने बस के अंदर जाकर सवारियों से फीडबैक लिया और उनसे चालक व परिचालक के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। शनिवार को दिन में करीब 38 स्लीपर बसों की चेकिंग की। सुरक्षा अधिकारी यूपीडा शशिकांत मिश्रा का कहना है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग टीमों को सतर्क कर दिया गया है। प्रतिदिन दो शिफ्टों में स्लीपरों बसों की चेकिंग की जाएगी। यदि कोई चालक या परिचालक नशे की हालत में मिलता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन ढाई हजार स्लीपर बसें करतीं अप-डाउन
यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ से प्रतिदिन 2500 बसें अप-डाउन करतीं हैं। यह बसें देश के विभिन्न हिस्सों से आतीं हैं। जिनमें अधिकांश बसें आगरा, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, गुरुग्राम सहित उत्तर भारत के कई बड़े शहरों में जातीं हैं। एक दिन में सभी बसों की चेकिंग संभव नहीं है, इसलिए कट पर सवारियां उतारने तथा चढ़ाने के दौरान उनकी चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरिख की घटना को शासन ने लिया संज्ञान
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नोएडा से लखनऊ जा रही युवती के साथ स्लीपर बस में सहायक चालक ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सहायक चालक रिजवान को जेल भेज दिया था। इस घटना को शासन ने भी संज्ञान लिया है और यूपीडा के नोडल अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सभी सुरक्षा अधिकारियों को स्लीपर बसों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे की लेन पर बेवजह खड़े वाहनों को भी तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed