{"_id":"5e25f6158ebc3e7d5c42570c","slug":"upakendr-ke-bhavan-nirmaan-mein-na-baratee-jae-laaparavaahee-esee-ne-akabarapur-saraayaghaagh-ka-kiya-nireekshan-kannauj-news-knp5396752115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र के भवन निर्माण में न बरती जाए लापरवाही, एसी ने अकबरपुर सरायघाघ का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र के भवन निर्माण में न बरती जाए लापरवाही, एसी ने अकबरपुर सरायघाघ का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बिजली विभाग के एक्सईएन की बैठक लेते अधीक्षण अभियंता जीपी यादव, अवन अग्रवाल, विवेक अस्थाना व एक्सई
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में बिजली विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का आगरा से आए अधीक्षण अभियंता पावर सेल व कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण किया। एक्सईएन को कार्य में तेजी लाने व अन्य कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सोमवार को आगरा से आए पावर सेल के अधीक्षण अभियंता अवन अग्रवाल, कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना ने एसी जीपी यादव के साथ एक्सईएन कन्नौज शादाब अहमद, एक्सईएन छिबरामऊ रविंद्र कुमार की बैठक ली। यहां समीक्षा के दौरान पाया गया कि आसान किस्त योजना में चंद दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बकायेदार कम पहुंच रहे हैं। अब एक्सईएन जिले में बकायेदारों को चिह्नित कर उन्हें योजना की बाबत जानकारी देंगे। कहा गया कि बकाया वसूली के लिए अभियान चलाएं। 10 किलोवाट से अधिक भार के कनेक्शन धारकों से बकाया वसूली की जाए। यह कहने के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं तो कनेक्शन काट दें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए।
बाद में अधिकारियों ने शहर के अकबरपुर सरायघाघ विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। यहां भवन निर्माण में कई खामियां मिलीं। कमरों को अधूरा छोड़ा गया है। उपकेंद्र के अंदर मार्ग का निर्माण नहीं किया गया है। भवन का निर्माण करने वाली संस्था से तत्काल काम पूर्ण करने के लिए कहा गया। रास्ते का निर्माण कराने के लिए भी कहा। इस परबताया गया कि रास्ते का निर्माण नगरपालिका की ओर से कराया जाएगा। उपकेंद्र परिसर में फुलवारी व छायादार पौध लगाने के भी निर्देश दिए गए।